Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता है ट्रंप सरकार की रणनीतिक शब्दावली का बदलाव

    By Kishor JoshiEdited By:
    Updated: Mon, 06 Nov 2017 08:15 AM (IST)

    एशिया प्रशांत की जगह नए शब्द के इस्तेमाल पर ट्रंप के सहयोगी ने सच्चाई मानते हुए कहा कि यह शब्द भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है

    भारत के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता है ट्रंप सरकार की रणनीतिक शब्दावली का बदलाव

    वाशिंगटन (पीटीआई) ट्रंप सरकार ने रणनीतिक शब्दावली में एशिया प्रशांत की जगह इंडो पेसिफिक शब्द के इस्तेमाल को भारत के बढ़ते वर्चस्व का पर्याय माना है। ह्वाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को टोक्यो में यह सच्चाई कुबूल की। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जापान के दौरे पर राजधानी टोक्यो पहुंचा है। ट्रंप ने अपने बारह दिवसीय एशिया दौरे की शुरुआत जापान से की। वह इस दौरान दक्षिण कोरिया, चीन, वियतनाम और फिलीपींस भी जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप के टोक्यो पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ह्वाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'भारत के साथ हमारी दोस्ती लगातार विकसित और मजबूत होती जा रही है। हम इस क्षेत्र में इंडो पेसिफिक की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह शब्द भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।' पत्रकारों ने ट्रंप प्रशासन द्वारा एशिया प्रशांत की जगह इंडो पेसिफिक शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल पूछा था। उसका कहना था, 'इंडो पेसिफिक क्षेत्र मुक्त समुद्री व्यापार के महत्व को प्रकट करता है।

    अमेरिका एक इंडो पेसिफिक पावर है। हमारी सुरक्षा एवं समृद्धि इस बात पर निर्भर है कि इस क्षेत्र में निर्बाध स्वतंत्र व्यापार तक अमेरिका की पहुंच बनी रहे। क्योंकि हम एक प्रशांत तटीय राष्ट्र हैं।' भारत, जापान, आस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच संभावित रणनीतिक वार्ता के बारे में पूछे गए सवाल पर उक्त अधिकारी ने कहा कि यह चीन को घेरने के लिए नहीं है। अमेरिका अपने निकट सहयोगियों से विचार-विमर्श करता रहता है। उसने कहा कि भारत एक उभरता हुआ महत्वपूर्ण सुरक्षा साझीदार है। अमेरिका उसके महत्व को समझता और अहमियत देता है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका को परमाणु हमले की बर्बादी में धकेल देंगे ट्रंप: रोडोंग सिनमुन

    यह भी पढ़ें: अमेरिका: प्रार्थना सभा के दौरान टेक्सास के चर्च में अंधाधुंध गोलीबारी, 26 की मौत