Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने से फैला जीवन

    By Srishti VermaEdited By:
    Updated: Mon, 27 Nov 2017 10:01 AM (IST)

    40 करोड़ साल पहले वातावरण में ऑक्सीजन का स्तर 14 फीसद से पहुंच गया था 24 फीसद तक, जिसके परिणामस्वरूप जैव विविधता में हुई तीन गुना की वृद्धि...

    ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने से फैला जीवन

    वाशिंगटन (प्रेट्र)। धरती पर जीवन की उत्पत्ति और इसके प्रसार को लेकर वैज्ञानिक निरंतर अध्ययनरत हैं। करोड़ों वर्ष बीतने के बाद भी ऐसे कई सवाल आज भी रहस्य के समुद्र में दफन हैं। अब धरती पर जीवन प्रसार को लेकर वैज्ञानिकों ने एक नया दावा किया है। इसके मुताबिक, 44.5 करोड़ से 48.7 करोड़ वर्ष पहले के दरमियान ऑक्सीजन का स्तर अत्याधिक बढ़ गया था, जिसके परिणामस्वरूप जैव विविधता में तीन गुना की वृद्धि हो गई। विविधता के इस विस्फोट को गे्रट ओर्डोविशियन बायोडाइवर्सिफिकेशन इवेंट के रूप में जाना जाता है। इसमें विभिन्न समुद्री जीवन में वृद्धि हुई, प्रजातियों के परिवारों में जबरदस्त परिवर्तन आया और साथ ही साथ धरती पर बड़े परिवर्तन हुए, जिसकी शुरुआत समुद्र के नीचे से हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तथ्यों ने किया अध्ययन को समर्थन : अमेरिका की वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर कोल एडवड्र्स के मुताबिक, इस ऑक्सीजनेशन को दो दृष्टिकोणों से समर्थन मिला है, जो ज्यादातर एक-दूसरे से स्वतंत्र हैं। पहला भौगोलिक रिकॉर्ड के विभिन्न सेटों का प्रयोग और दूसरा विविधीकरण के उसी समय में ऑक्सीजनेशन की उतनी ही मात्रा का अनुमान। एडवड्र्स के मुताबिक, इसके बाद जैव विविधीकरण और ऑक्सीजन के स्तर के बीच हमने एक और संबंध पाया और वो यह था कि ओर्डोविशियन के दौरान लगभग 45.5 करोड़ वर्ष पहले ऑक्सीजन गैस उच्च स्तर तक पहुंच गई थी।

    और भी हैं कारण : एडवड्र्स के मुताबिक, हां, इस बात पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है कि केवल ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने को जैव विविधीकरण में वृद्धि को एक मात्र कारण नहीं माना जाना चाहिए। उस समय अन्य भी कई घटनाएं हुईं, जैसे समुद्रों का ठंडा होना, समुद्रों से लेकर जन्म के दबाव के कारण पोषक आपूर्ति में वृद्धि। इन्हीं चीजों ने पशुओं को करोड़ों वर्षों तक विविधता लाने की अनुमति दी।

    इस तरह की जांच : जीओकेमिकल प्रोक्सी, हाई रेजोल्यूशन डाटा और रासायनिक जांचों से ओर्डोविशियन पीरियड के मध्य और अंत के दरमियान ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि डाररिविल्ले स्टेज (मध्य ओर्डोविशियन 46 करोड़ से 46.5 करोड़ वर्ष पहले) के दौरान वातावरण में ऑक्सीजन 14 फीसद मौजूद थी, जबकि मध्य कैटियन (ओर्डोविशियन के अंत में 45 से 45.5 करोड़ वर्ष पहले) के दौरान ऑक्सीजन का स्तर 24 फीसद तक पहुंच गया था।

    यह निकाला निष्कर्ष : एडवड्र्स के मुताबिक, यह अध्ययन इस ओर संकेत करता है कि करोड़ों वर्ष पहले ऑक्सीजन का स्तर अत्याधिक बढ़ जाने के कारण समुद्री वातावरण ऑक्सीकृत हो गया था। इस कारण जैव विविधता को बल मिला और करोड़ों वर्ष तक रह सकने वाले जीवों की उत्पत्ति हुई।

    यह भी पढ़ें : कृत्रिम प्रकाश संश्लेषण से दुनिया को मिलेगा ग्रीन प्लास्टिक