विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने बताया था 'पागल', CIA ने कर दी किम जोंग उन की तारीफ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 05 Oct 2017 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 05 Oct 2017 09:58 AM (IST)

उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग उन पर जुबानी हमला करने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के ही प्रमुख एजेंसी ने उनकी तारीफ कर दी है।

ट्रंप ने बताया था 'पागल', CIA ने कर दी किम जोंग उन की तारीफ
ट्रंप ने बताया था 'पागल', CIA ने कर दी किम जोंग उन की तारीफ

वॉशिंगटन, एएफपी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के शासक को मैड मैन (पागल आदमी) बता चुके हैं। अब उन्हीं की प्रमुख एंजेसी ने किम जोंग उन को बुद्धिमान बताया है। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआइए) के कोरिया विशेषज्ञ ने किम जोंग उन को बुद्धिमान राजनीतिज्ञ कहा है। विशेषज्ञ ने कहा है कि अमेरिका को परमाणु शक्ति से लैस उत्तर कोरिया से निपटने के लिए समझदारी से काम करना होगा।

सीआइए के कोरिया मिशन सेंटर के उप सहायक निदेशक यंग सुक ली ने कहा, 'धमकियों से परे, किम जोंग उन बुद्धिमान शख्स है। हमारे देश में उसके रुढि़वाद को कम करके आंकने का चलन है।'

जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में ली कहा कि उसके सौतेले भाई किम जोंग नाम की फरवरी में मलयेशिया में हुई निर्मम हत्या दिखाता है कि किम का फोकस सत्ता में बने रहने पर है। उन्होंने कहा, 'पूरी राजनीति स्थानीय है।' उन्होंने कहा कि बड़ी शक्तियों से घिरे देश का लंबा इतिहास बताता है कि यह लगातार रक्षात्मक रहा है और इसके नेता इसका फायदा उठाते हैं।

यह भी पढ़ें: रोहिंग्या पर किया वीडियो पोस्‍ट, छिन गया मिस म्‍यांमार का ताज

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।