यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
400 श्रमिक-सफाईकर्मी आइएनटीटीयूसी में शामिल
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के 34 नंबर वार्ड के सूर्यसेन कॉलोनी इलाके के रहने वाले, विभिन्न र

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :
शहर के 34 नंबर वार्ड के सूर्यसेन कॉलोनी इलाके के रहने वाले, विभिन्न राजनीतिक दलों व ट्रेड यूनियनों के समर्थक श्रमिक, हरिजन व सफाईकर्मी आदि लगभग 400 की संख्या में रविवार शाम तृणमूल कांग्रेस के ट्रेड यूनियन आइएनटीटीयूसी में शामिल हो गए।
इसे लेकर सूर्यसेन कॉलोनी के डी-ब्लॉक स्थित वाल्मीकि मंदिर के निकट आयोजित सभा के दौरान आइएनटीटीयूसी की अध्यक्ष डोला सेन ने मनोज बांसफोड़ एवं पप्पू वाल्मीकि के नेतृत्व में आए ऊपरोक्त सभी नवागंतुकों का दलीय झंडा थमाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए डोला सेन ने कहा कि मां-माटी-मानुष की सरकार ने राज्य में जो विकास की गंगा बहाई है उससे प्रभावित होकर आए दिन हर दल व मत के लोग तृणमूल कांग्रेस व आइएनटीटीयूसी में शामिल हो रहे हैं।
इस अवसर पर आइएनटीटीयूसी के दार्जिलिंग जिलाध्यक्ष अरूप रतन घोष, डाबग्राम-फूलबाड़ी अध्यक्ष प्रसेनजीत रॉय व अन्य कई मौजूद रहे। अब सोमवार को डोला सेन यहां तराई के विभिन्न चाय बागानों में सभाएं करेंगी।
