Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ग्रामीणों ने पीट पीटकर तेंदुए की जाल ली

    By Edited By:
    Updated: Thu, 23 Feb 2012 07:56 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    चेंगड़ाबांधा, संवादसूत्र : तेंदुए के हमले में सात ग्रामीण घायल हुए हैं। गुरुवार को यह घटना कूचबिहार जिले के उछनपुकुरी ग्राम पंचायत अंतर्गत जमेरडांगा में घटने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट पीट कर मार डाला। इस दौरान देन से पहुंचे वनकर्मियों के साथ विवाद के क्रम में ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर लापरवाही और जनता को सुरक्षा दे पाने में नाकामी का भी आरोप लगाया। बाद में वनकर्मियों ने मृत तेंदुए के शरीर को बरामद किया। हमले में जख्मी लोगों के नाम हैं, काली पद मंडल, अनवर होसेन, कमल राय डाकुआ, जीतेश बर्मन, उदयन घोष, सहिदुल मियां और रामपद दास। हालांकि इन सभी को जमालदह स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने इस घटना के सिलसिले में वन विभाग के कर्मचारियों की निष्क्रियता को लेकर क्षोभ व्यक्त किया है। इन सबों का कहना है कि इस रोज दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब अचानक तेंदुए का आगमन हुआ। इसकी सूचना वन विभाग को दिए जाने के बावजूद वनकर्मी घटनास्थल तक आने में बहुत देर कर दी। इससे गांव में दहशत की मात्रा बढ़ गई। स्थानीय निवासी उदयन घोष ने बताया कि तेंदुए के आने की खबर मिलते ही कुछ लोग मिलकर चाय बागान में जाकर उसे देखने लगे। उसी दौरान वह इनके घर के उपर से चाय बागान में घुस गया। इन्हें भी कई जगह चोट लगी है। वहां काफी लोग जमा हो गए थे। उसी समय पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए को बेहोश करने की गोली चलाई जो निशाने पर नहीं लगी। इसके बाद ग्रामीणों का विवाद वनकर्मियों से शुरू हुआ जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने तेंदुए को पीट पीट कर मार डाला। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने मृत तेंदुए को वनकर्मियों से छीनने का भी प्रयास किया। बाद में तेंदुए को बरामद किया गया। वन विभाग के अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने कहा कि जानकारी मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे। तेंदुए के पोस्टमार्टम के लिए उसे जलदापाड़ा अभ्यारण्य ले जाया गया है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर