Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 अप्रैल को इस शुभ मुहूर्त पर खुलेंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 30 Mar 2017 02:10 AM (IST)

    गंगोत्री मंदिर के कपाट 28 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। यमुनोत्री कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल ...और पढ़ें

    Hero Image
    28 अप्रैल को इस शुभ मुहूर्त पर खुलेंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने का समय तय हो गया है। गंगोत्री मंदिर समिति के कपाट 28 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। यमुनोत्री कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल का यमुना जयंती के अवसर पर तय होगा। 
    गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने बताया कि 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे अमृत बेला पर गंगा माता की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखबा से रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में करेगी। 28 अप्रैल को सुबह आठ बजे पूजा अर्जना के बाद मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। 
    ठीक 12.15 बजे कर्क लग्न में गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी 28 अप्रैल को खुलने हैं। यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का समय दो अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तीर्थ पुरोहितों की ओर से निकाला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें