विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 07 May 2017 03:25 PM (IST)Updated: Mon, 08 May 2017 04:00 AM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में पुलिस ने छापामारी कर चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

काशीपुर में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
काशीपुर में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

काशीपुर, [जेएनएन]: पुलिस ने छापामारी कर चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से साढ़े पांच हजार नकदी सहित 390 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शनिवार रात छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला नई बस्ती स्थित मोर्चरी के पास दो युवक संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देख युवक भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। 

तलाशी में नई बस्ती कटोराताल निवासी नूर मोहम्मद पुत्र अमीर दुल्ला से 206 ग्राम चरस और तीन हजार रुपये व ग्राम फसियापुरा निवासी नसीम पुत्र यामीन से 184 ग्राम चरस और ढाई हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

 यह भी पढ़ें: चरस तस्करी के मामले में दोषी को 16 साल की कैद

यह भी पढ़ें: चरस के साथ पकड़े व्‍यक्ति को 12 साल का कठोर कारावास

 यह भी पढ़ें: अल्‍मोड़ा में 335 ग्राम चरस के साथ एक व्‍यक्ति गिरफ्तार