विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंग्रेजी शराब पर आया चोरों का दिल, ले गए सात बोतल और 70 हजार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 02 Feb 2017 04:44 PM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2017 06:25 AM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में चोरों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाया। चोरों अंग्रेजी शराब और 70 हजार रुपये की नगदी साथ ले गए।

अंग्रेजी शराब पर आया चोरों का दिल, ले गए सात बोतल और 70 हजार
अंग्रेजी शराब पर आया चोरों का दिल, ले गए सात बोतल और 70 हजार

काशीपुर, [जेएनएन]: काशीपुर में चोरों का दिल अंग्रेजी शराब पर आ गया। आप भी पढ़कर हैरान हो गए होंगे, लेकिन यह सच है। क्षेत्र में चोरों ने एक अंग्रेजी शराब की दुकान को निशाना बनाया और सात बोतल ले गए। इतना ही नहीं गल्ले में रखी 70 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

पुलिस के अनुसार, मनोज वर्मा को गंगे बाबा रोड पर अंग्रेजी शराब का ठेका दिया गया है। रोजाना की भांति वह बुधवार को दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर उठा हुआ था और जाल के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था।

यह भी पढ़ें:शोरूम से जेवरात उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे मिला था सुराग

इससे उनके होश उड़ गए। गल्ले में रखी 70 हजार नगदी व अंग्रेजी शराब के आठ बोतल गायब थी। सूचना पर बांसफोडन पुलिस चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बेटे ने सो रहे पिता को उठाया, घर के हाल देख सकते में आए परिजन

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में दो घरों से हजारों का सामान ले गए चोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।