विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाची का जिस भतीजे से था प्रेम प्रसंग, उसी ने कर दी हत्‍या

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 05:02 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 07:30 AM (IST)

चाची का अपने भतीजे से अवैध संबंध चल रहा था। इस बीच भतीजे से उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस को ...और पढ़ें

चाची का जिस भतीजे से था प्रेम प्रसंग, उसी ने कर दी हत्‍या
चाची का जिस भतीजे से था प्रेम प्रसंग, उसी ने कर दी हत्‍या

उधमसिंह नगर, [जेएनएन]: चाची का जिस भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग था, वही उसका हत्‍यारा निकला। पुलिस ने भतीजे को गिरफ्तार कर महिला का शव बरामद कर लिया। आरोपी का कहना है कि उसकी शादी का चाची विरोध कर रही थी, इसी के चलते उसे ठिकाने लगा दिया।

मामला उधमसिंह नगर जनपद के थाना केला खेडा के अंतर्गत सरकडी गांव का है। यहां निवासी चरणजीत कौर का नौ वर्ष पूर्व महेंद्र सिंह से विवाह हुआ था। कोई संतान न होने के बाद चरणजीत का प्रेम प्रसंग महेंद्र सिंह के भाई के लड़के सुरेंद्र उर्फ छिंदर से हो गया।
कोतवाल ललित कृषि जोशी ने बताया कि दोनों लंबे समय तक परिवारजनों की आंखों में धूल झोंककर अवैध संबंध बनाते रहे। इस बीच सुरेंद्र के पिता ने उसकी शादी रुद्रपुर निवासी एक युवती से तय कर दी। मार्च माह में उसकी शादी तय हुई।
इस बीच सुरेंद्र की शादी की बात सुनकर चरणजीत आग बबूला हो गई। वह सुरेंद्र को धमकाने लगी कि वह उसके साथ शादी कर ले नहीं तो सभी को दोनों के बारे में बता देगी। अपनी शादी टूटने के डर से सुरेंद्र ने चरणजीत की हत्‍या करने का प्‍लान बनाया।
नियोजित तरीके से वह चरणजीत को शादी करने के बहाने से अपने साथ यूपी के बिलासपुर स्थित चंदोला गांव में ले गया। जहां पहले से ही सुरेंद्र का दोस्‍त शेर सिंह मौजूद था। दोनों ने पाटल से उसकी हत्‍या कर शव को ठिकाने लगाया।
इस बीच सितारगंज रह रहे चरणजीत के पति महेंद्र सिंह ने चरणजीत को फोन लगाया, जो स्विच ऑफ बता रहा था। उसे शक हुआ तो वह घर आ पहुंचा। घर पर ताला लगा देख उसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को जांच में शुरुआती शक सुरेंद्र पर गया। उन्‍होंने उससे सख्‍ती से पूछताछ की तो मामला खुल गया। निशानदेही पर चरणजीत का शव बरामद हो गया है।