ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल
आज सुबह मंदिर दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दो लोगों की बाइक प्रतापपुर के पास खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
काशीपुर। आज सुबह मंदिर दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दो लोगों की बाइक प्रतापपुर के पास खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घायल को सेवा 108 से अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी की अनुसार, मूलरूप से हिसार (हरियाणा) के रहने वाले राममेहर शर्मा (45 वर्ष) यहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। यहां वे पत्नी और दो बच्चों के साथ पिछले आठ साल से केशवपुरा गांव में किराये के मकान में रह रहे थे।
आज सुबह वह अपने साथी अनिल शर्मा के साथ बाइक से गारजिया देवी मंदिर दर्शन करने को निकले। सुबह करीब आठ बजे प्रतापपुर के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में राममेहर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
आस-पास के लोगों ने घायल को सेवा 108 से एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, राममेहर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रखा है।
पढ़ें:-टिहरी में बस खाई में गिरी, तीन की मौत, 36 घायल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।