विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी में बादल फटा, एक की मौत, सात घायल

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 23 Jul 2015 09:30 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 23 Jul 2015 09:33 AM (GMT+05:30)

घनसाली ब्लॉक के जसपुर गांव में बीती रात तेज बारिश के दौरान बादल फटने से दो मकान ध्वस्त हो गए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई टिहरी। घनसाली ब्लॉक के जसपुर गांव में बीती रात तेज बारिश के दौरान बादल फटने से दो मकान ध्वस्त हो गए साथ ही एक दर्जन मकानों में मलबा घुस गया। मलबे में दबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं। इस दौरान दो गोशाला ध्वस्त होने से सात मवेशी भी मर गए।
आधी रात के बाद करीब साढ़े तीन बजे गांव के ऊपर पहाड़ी में बादल फटा। जोरदार आवाज के साथ ही गांव में तरफ पानी बहने लगा। इसी बीच ग्रामीण भी घरों से निकल गए।
इस दौरान 55 वर्षीय ग्रामीण शेर सिंह पुत्र अतल सिंह घर से बाहर निकलकर शोर मचाकर लोगों को बाहर निकलने को कह रहे थे। तभी वे पानी के बहाव के साथ आ रहे मलबे व पत्थरों की चपेट में आकर दब गए। साथ ही करीब सात ग्रामीण भी मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए।
देखते ही देखते दो मकानों के निचले तल के कमरों में मलबा घुस गया और कई कमरे ध्वस्त हो गए। साथ ही अन्य घरों में भी मलबा घुस गया। सूचना पर टिहरी के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, पुलिस अधीक्षक मो. मोहसीन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम सुबह गांव पहुंच गई।
प्रशासन की टीम भी काफी देर तक श्रीकोट बरसाती नाले में उफान के कारण रास्ते में भी फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद मलबे से शेर सिंह का शव बरामद कर लिया गया।
पढ़ें- बादल फटने से मकान ढहा, एक परिवार के पांच लोग मरे