केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवाएं 12 सितंबर से
केदारनाथ धाम के लिए 12 सितंबर से फिर हवाई सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। बरसात के कारण हवाई सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है।
रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: केदारनाथ धाम के लिए 12 सितंबर से फिर हवाई सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। बरसात के कारण हवाई सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली से हवाई कंपनियों का स्टाफ भी केदारघाटी पहुंच गया है। उड़ान भरने के लिए हवाई कंपनियों ने केदारघाटी स्थित अपने हेलीपैड पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
केदारनाथ के लिए प्रत्येक वर्ष दो चरणों में हवाई सेवाएं संचालित होती हैं। पहला चरण यात्रा के शुरूआत में जून महीने तक जारी रहता है, जबकि दूसरा चरण बरसात के बाद सितंबर महीने से शुरू होता है।
पढ़ें: केदारनाथ में भरने लगा मंदिर समिति का खजाना, आय पहुंची पांच करोड़ के पार
इस वर्ष हवाई कंपनियों की 12 सितंबर से दूसरे चरण की सेवाएं शुरू होंगी। कंपनियों ने अपना स्टाफ हेलीपैड नारायणकोटी, फाटा, सेरसी में भेज दिया है। पवन हंस, प्रभातम, ट्रांस भारत, पिनेकल, आर्यन, देवभूमि समेत 12 कंपनियां केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवाएं दे रही हैं।
पढ़ें:-केदारनाथ में हिम तेंदुओं के इलाकों में मिले बाघ के प्रमाण
ट्रांस भारत हवाई कंपनी के एमडी पीके छावड़ी ने बताया कि 12 सितंबर से बरसात के बाद सेवाएं शुरू की जाएंगी।