विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात दिन में सिर्फ एक बार पानी, गुस्‍साए ग्रामीणों का हल्‍ला बोल

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 09:46 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 05 Feb 2017 07:00 AM (GMT+05:30)

पिथौरागढ़ के बेरीनाग नगर में लोगों का यह हाल है कि हप्‍ते में सिर्फ एक दफा उन्‍हें पानी नसीब हो ...और पढ़ें

सात दिन में सिर्फ एक बार पानी, गुस्‍साए ग्रामीणों का हल्‍ला बोल
सात दिन में सिर्फ एक बार पानी, गुस्‍साए ग्रामीणों का हल्‍ला बोल

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ जनपद के बेरानाग नगर में पेयजल किल्लत थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को सप्ताह में एक दिन पानी नसीब हो रहा है। इसे लेकर क्षेत्र की जनता मे रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने जलसंस्थान कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

बेरीनाग क्षेत्र की जनता को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा 13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस योजना का कार्य भी अंतिम चरण में है, मगर वर्तमान में यहां के लोगों को भयंकर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: सुविधाओं को लेकर लोगों का धरना, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नलों में सप्ताह में एक दिन पानी आ रहा है। ऐसे में मुश्किल से आधा या 15 मिनट पानी खोला जा रहा है। कई स्थानों पर लिकेज से पानी बह रहा है। विभाग द्वारा इसकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। जिस कारण कड़ाके की ठंड में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का नारा लिया वापस

इसे लेकर क्षेत्र की महिलाओ ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा के नेतृत्व मे जलसंस्थान कार्यालय पहुंचकर अधिकारियो को जमकर खरीखोटी सुनाई और कहा यदि शीघ्र समस्या का समाधान नही किया गया तो नगरवासी जलसंस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें: यहां महीनों से मलबे में दबी है शहीद की मूर्ति, नहीं ली किसी ने सुध