विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां महीनों से मलबे में दबी है शहीद की मूर्ति, नहीं ली किसी ने सुध

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Thu, 02 Feb 2017 04:53 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Feb 2017 07:00 AM (GMT+05:30)

टिहरी जनक्रांति के नायक रहे शहीद श्रीदेव सुमन का शहीद स्‍मारक पिछले छह माह से मलबे में दबा है। विडंबना ...और पढ़ें

यहां महीनों से मलबे में दबी है शहीद की मूर्ति, नहीं ली किसी ने सुध
यहां महीनों से मलबे में दबी है शहीद की मूर्ति, नहीं ली किसी ने सुध

चंबा, [जेएनएन]: इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है कि जिस शहीद श्रीदेव सुमन की देश दुनिया मे वीरता के किस्से सुनाए जाते है, मिसाले दी जाती है वह अपने ही गृह क्षेत्र मे उपेक्षित है। चंबा क्षेत्र मे बने श्रीदेव सुमन का स्मारक छह माह से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि उनकी मूर्ति भी मलबे मे दबी है। किसी ने इसकी सुध नही ली।

टिहरी जनपद के नगर क्षेत्र चंबा को वीर भूमि भी कहा जाता है। इस नगर की पहचान प्रथम विश्व युद्ध के नायक शहीद वीसी गबर सिंह नेगी और टिहरी जनक्रांति के नायक शहीद श्रीदेवसुमन के नाम से है। शहीद वीसी का स्मारक तो सेना ने बहुत पहले ही बना दिया था, लेकिन शहीद श्रीदेव सुमन का स्मारक नगर में नही बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: दस दिन से नहीं आया पानी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

नगरवासियों व व्यापारियों की मांग पर नगर पालिका ने बाईपास चौराहे पर बीते अप्रैल-मई में शहीद स्मारक बनाया गया। 25 मई को इसका भव्य लोकार्पण किया गया। लेकिन जुलाई के प्रथम सप्ताह में हुई बारिश से स्मारक क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: मोटरमार्ग की कटिंग से निकला मलबा गांव के लिए खतरा

तब से यह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा है। इसकी सुध लेना तो दूर मलबे में दबी शहीद की मूर्ति तक को बाहर नही निकाला जा सका है। पालिका की ओर से करीब 10 लाख रुपये की लागत से स्मारक बनाया था। इसमें बैठने के लिए छोटा सा पार्क भी बनाया था। बरसात की पहली बारिश से ही स्मारक के ढह जाने पर इसकी गुणवत्ता पर भी लोगो ने सवाल खड़े किए थे। स्थानीय लोग स्मारक की मरम्मत की मांग करते आ रहे है।

यह भी पढ़ें: स्कूली बच्चे की हादसे में मौत से भड़के लोगों का गुस्सा फूटा