यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बागेश्वर में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का नारा लिया वापस
स्वीट टीम द्वारा समझाने के बाद बागेश्वर जनपद के जैनकरास, भनारतोली के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है।

बागेश्वर, [जेएनएन]: आखिर स्वीप टीम ने बागेश्वर में चुनाव बहिष्कार करने वाले मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाकर उन्हें मतदान के लिए राजी कर दिया। जैनकरास, भनारतोली के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। वहीं बघर के ग्रामीणों ने भी शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया है।
पूर्व में विभिन्न समस्याओं का निदान नहीं होने से जैनकरास और भनारतोली के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया था। इस पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने चिंता व्यक्त करते हुए स्वीप के नोडल अधिकारी आकाश सारस्वत को वार्ता करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: यहां मतदान कराना चुनौती
स्वीप की टीम की बात मानते हुए जैनकरास के प्रधान ललित कुमार और भनारतोली के प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि वे लोकतंत्र के हित के लिए चुनाव में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा गत चुनावों में कम मतदान होने पर टीम ने बघर जाकर वार्ता की। ग्रामीणों ने इस बार शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए विद्यालय के बच्चों ने भी रैली निकाली।
