विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव: यहां मतदान कराना चुनौती

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Tue, 31 Jan 2017 02:51 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2017 07:05 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देहरादून में ऐसे 49 मतदान केंद्र हैं। जहां न सिर्फ व्‍यवस्‍था जुटाना बल्कि मतदान कराना भी कम चुनौती नहीं है।

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव: यहां मतदान कराना चुनौती
उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव: यहां मतदान कराना चुनौती

देहरादून, [हरीश कंडारी]: विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले के 49 मतदेय स्थलों पर जिला प्रशासन के लिए न सिर्फ व्यवस्थाएं जुटाना, बल्कि मतदान कराना भी चुनौती बना हुआ है। इसकी वजह है अधिक ऊंचाई पर होने के कारण इन क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना। पिछले अनुभवों के आधार पर निर्वाचन आयोग ने इन बूथों को हिमाच्छादित घोषित किया हुआ है।

जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में निर्बाध रूप से मतदान संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियों को अंतिम शुरू देना शुरू कर दिया है। बल्नरेबल व क्रिटिकल मतदान स्थलों के चिह्नीकरण के साथ ही मतदान स्थलों पर आने-जाने, वहां कार्मिकों के रहने-खाने आदि की व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव 2017: अभी तक एक करोड़ से अधिक के वारे-न्यारे

इस सबके साथ ही आयोग ने उन मतदेय स्थलों का खाका भी तैयार कर लिया है, जहां प्रशासन को व्यवस्था बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यहां तक मतदाता को लाना और मतदान कराना भी खासा चुनौतीपूर्ण होगा। कारण, इन मतदेय स्थलों पर फरवरी के दौरान भी बर्फबारी की संभावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: महाराणा स्पोटर्स कॉलेज में होगा मतगणना का कार्य

पिछले चुनावों के अनुभवों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने जिले में ऐसे 49 बूथों की पहचान की है। इसमें से 36 मतदेय स्थल चकराता और 13 मसूरी के चिह्नित किये गये हैं। यह ऐसे मतदेय स्थल हैं, जहां हल्की सी बारिश होने पर भी बर्फबारी शुरू हो जाती है। मौसम विभाग ने भी मतदान के आसपास बारिश एवं बर्फबारी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: घोड़े-खच्चरों से पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां

ये मतदेय स्थल हिमाच्छादित घोषित

चकराता विस क्षेत्र: पंचायत भवन सैंज, राप्रावि मुंधौल, राप्रवि प्यूनल, राप्रावि रडू, राउमावि कुल्हा, राप्रावि डेरसा, राप्रावि डिर्नाड, राप्रावि उदांवा, राउमावि बिनसार मशक, राप्रावि रजाणू, राप्रावि त्यूना, राप्रावि फनार, राप्रावि भूड़, राउमावि भटाड़, राप्रावि डांगठा, राप्रावि कुनैन, राप्रावि सैंज, रापूमावि जगथान, राप्रावि बुरायला, राप्रावि लोहारी, राप्रावि लेबरा, राप्रावि जाड़ी, राप्रावि कचाणू, जूहा इंद्रौली, राप्रावि बनियाना, राप्रावि खारसी, राप्रावि गहरी, राप्रावि खाटुवा, राप्रावि चौक बाजार चकराता, कैंट हाईस्कूल चकराता क मरा नंबर एक और दो, राप्रावि लांघा पोखरी, रापूमावि सवाई, राप्रावि बजौ, राप्रावि बिसोई और राप्रावि नागथात।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: भावी वोटर के फार्म लेकर 228 बीएलओ लापता

मसूरी विस क्षेत्र: सनातन धर्म इंटर कॉलेज लंढौर-मसूरी कमरा नंबर एक और दो, छावनी कार्यालय लंढौर-मसूरी, राप्रावि मंलिगार मसूरी, सेंट क्लेयर स्कूल लंढौर-मसूरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलड़ी-मसूरी कमरा नंबर दो, मानव भारती स्कूल सर्कुलर रोड मसूरी, म्युनिसिपल प्रावि दूधली, सामुदायिक भवन कंपनी बाग, एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी, राप्रावि बुरांसखंडा और राप्रावि सुआखोली।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--