विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुविधाओं को लेकर लोगों का धरना, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 03 Feb 2017 03:57 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2017 04:00 AM (IST)

पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं से वंचित बैरागी कैंप स्थित बाजरीवाला एहतेमॉलपुर के लोग ने दस सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

सुविधाओं को लेकर लोगों का धरना, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
सुविधाओं को लेकर लोगों का धरना, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हरिद्वार, [जेएनएन]: पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं से वंचित बैरागी कैंप स्थित बाजरीवाला एहतेमॉलपुर के लोग ने दस सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी। धरने का नेतृत्व कर रहे राम गोपाल ने कहा कि कई वर्षों से यहां पर लोग रह रहे हैं। लेकिन, किसी भी पार्टी के नेता ने चुनाव जीतने के बाद हमारी तरफ ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: युवकों ने अस्पताल स्टाफ से की मारपीट, विरोध में कार्य बहिष्कार

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल आदि मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। इससे आज भी यहां विकट समस्या चली आ रही है। इस बार के चुनाव में यहां के लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर सुशील, अरविंद, मोहित, धर्म सिंह, रूपचंद, कारी सैनी सहित सैकड़ों लोग शामिल है।

यह भी पढ़ें: डोईवाला चीनी मिल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

यह भी पढ़ें: नेशनल एग्जिट पोल के विरोध में प्रशिक्षु डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: दस दिन से नहीं आया पानी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन