विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिखणीखाल की बेटी का राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चयन

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 25 Oct 2017 02:23 PM (IST)Updated: Wed, 25 Oct 2017 09:15 PM (IST)

राजकीय इंटर कॉलेज कर्तिया में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पूजा का राष्ट्रीय स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार चयन हुआ है।

रिखणीखाल की बेटी का राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चयन
रिखणीखाल की बेटी का राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चयन

कोटद्वार, [जेएनएन]: राजकीय इंटर कॉलेज कर्तिया में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पूजा का राष्ट्रीय स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन हुआ है। रिखणीखाल की बेटी का लगातार तीसरी बार एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन होने पर अध्यापकों और परिजनों ने खुशी व्यक्त की है। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार रावत ने बताया कि सितंबर में देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय त्रिकृद पतियोगिता में प्रथम, लंबी कूद में द्वितीय एवं 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर पूजा ने विद्यालय को स्वर्णपदक, रजतपदक, एवं कास्य पदक का खिताब दिलवाया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पूरा का चयन हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया। 

बताया कि रिखणीखाल के ग्राम धामधार निवासी पूजा दुर्गम परिस्थितियों में रहते हुए लगभग दो घंटे पैदल चलकर राजकीय इंटर कॉलेज कर्तिया में अध्ययन करने पहुंचती हैं। पूजा खेल प्रतियोगिताओं के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहती है। इससे पूर्व भी उसका राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन बार चयन हो चुका है। 

सहायक अध्यापक संभव सिंह अधिकारी ने बताया कि बेटी की इस सफलता पर परिजनों और अध्यापकों में खुशी की लहर है, उम्मीद है कि पूजा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

यह भी पढ़ें: पीवाईडीएस को हराकर परेड ग्राउंड ने जीता वॉलीबाल का खिताब

यह भी पढ़ें: ब्लाइंड क्रिकेट में उत्तराखंड, दिल्ली व उत्तर प्रदेश जीते

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर हरभजन सिंह पहुंचे पतंजलि, साझा किए क्रिकेट के अनुभव