विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पौड़ी में बादल फटा, एक परिवार के सात लोग जिंदा दफन; सभी शव निकाले

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2016 09:12 PM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 02:05 PM (IST)

पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्‍लॉक में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोग जिंदा दफन हो गए। सभी शव निकाले जा चुके हैं। मकान भी बह गया।

News Article Hero Image

पौड़ी, [जेएनएन]: पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लाक में बादल फटने से अतिवृष्टि के चलते एक मकान बह गया। जिसमें एक ही परिवार के सात लोग जिंदा दफन हो गए। पांच शव रात में निकाले जा चुके हैं, जबकि दो शव सुबह सात बजे निकाले गए। यही नहीं, मलबा आने से पौड़ी-श्रीनगर मार्ग बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार, पौड़ी के मरखोला गांव में अतिवृष्टि से दो भाइयों के परिवार के पांच लोग दफन हो गए। दोनों भाइयों का परिवार एक ही मकान में रहता था। पूरा मकान बहने की सूचना है।

पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारियां बरकरार, भूस्खलन से एक और मौत
मकान में दीपक सिंह (75 वर्ष) के दो बेटों का परिवार रहता था। इसमें मकान के एक हिस्से में चंदन सिंह, उसकी पत्नी, दो बेटे, एक बेटी रहते थे। दूसरे हिस्से में स्व. मंगल सिंह का परिवार रहता था। परिवार में मंगल सिंह की पत्नी, एक बेटा, एक बेटी रहते थे। घटना का देर शाम करीब पौने सात बजे की है।

पढ़ें: पिथौरागढ़ में बादल फटा, फिर हुआ चमत्कार और बच गया गांव
घटना से कुछ देर पहले बुजुर्ग दीपक सिंह चंदन सिंह के छोटे बेटे को लेकर घर के समीप बह रहे गदेरे के उफान की थाह लेने गए थे। लौटे तो मकान गायब था। बर्तन इत्यादि घरेलू सामान बह रहे थे। चंदन सिंह कुछ काम से बाहर गए हुए हैं।
जिला पंचायत सदस्य पति गोपाल नेगी ने बताया कि चंदन सिंह को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना पाकर प्रशासन की टीम एसडीएम पीएल शाह के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य के लिये घटनास्थल के लिये रवाना हो गया।

पढ़ें:-घनसाली में भूस्खलन, दो मोटर मार्ग बंद; वाहन क्षतिग्रस्त
पौड़ी के एडीएम रामजी शरण ने बताया कि सभी शव निकाले जा चुके हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मरखोला गांव में अतिवृष्टि के कारण मकान ढहने से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी को राहत व बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों की सूची

  • सौणी देवी ( 65 वर्ष) पत्नी दीप सिंह
  • सुनीता देवी (35 वर्ष) पत्नी मंगल सिंह
  • मीनाक्षी (09 वर्ष) पुत्री मंगल सिंह
  • रोहित (16 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह
  • आयुष (06 वर्ष) पुत्र मंगल सिंह
  • कुसम देवी पत्नी चंदन सिंह
  • सोनिया पुत्री चंदन सिंह

पढ़ें-उत्तरकाशी में भारी बारिश, गंगोत्री हाईवे हुआ अवरुद्ध