विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड रोडवेज यूनियन का ऐलान, 1 से 3 सितंबर तक पूर्ण कार्य बहिष्कार

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sun, 28 Aug 2016 04:54 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 07:20 AM (IST)

रोडवेज के संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग को लेकर उत्‍तराखंड रोडवेज यूनियन ने आगामी एक सितंबर से तीन सितंबर तक पूर्ण कार्य बहिष्‍कार का ऐलान किया है।

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम में 3000 संविदा, तदर्थ और बाह्य स्रोतों से तैनात कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। बहिष्कार को सफल बनाने के लिए हल्द्वानी डिपो में बैठक की गई।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को मानने के बजाय टालने का काम कर रही है। निगम प्रबंधन भी ध्यान नहीं दे रहा है। प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि परिवहन निगम के अधिकारी अपनी मनमानी कर नियमितीकरण की योजना बना रहे हैं। उसमें सैकड़ों कर्मियों को शामिल नहीं किया जा रहा। जिसका पूरा विरोध किया जाएगा।

पढ़ें: बस अड्डो के आधुनिकीकरण और व्यवसायिक क्षमता बढ़ायेगी हरीश सरकार
इधर, कार्य बहिष्कार से पहले ही असर दिखने लगा है। रविवार को बैठक में शामिल 100 से अधिक संविदा चालक/ परिचालकों में 1 घंटे तक बसें नहीं चलाई। इस कारण बसें डिपो में खड़ी रही। लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पढ़ें: उत्तराखंड परिवहन निगम ने घाटे से बचने को अपनाया ये तरीका, चौंक जाएंगे आप

पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज में बगैर टिकट सवार मिले 12 मुसाफिर

पढ़ें: उत्तराखंड परिवहन निगम: बस सेवा से जुड़ेगा रोटी-बेटी का रिश्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।