विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समस्याओं को लेकर वाणिज्य कर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 02:59 PM (IST)

उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। इसके तहत काठगोदाम स्थित वाणिज्य कर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया।

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। इसके तहत काठगोदाम स्थित वाणिज्य कर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कर्मियों ने कहा कि शासन स्तर पर कई दौर की वार्ता के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। लिहाजा उन्हें चरणबद्ध आंदोलन को विवश होना पड़ा।

पढ़ें-एक सप्ताह से पानी न आने पर गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के ईई को घेरा
एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष आर जोशी ने कहा कि पदोन्नति में समय की बाध्यता समाप्त करने, तदर्थ पदोन्नति से संबंधित मांग के संबंध में आदेश निर्गत करने, तृतीय श्रेणी कर्मी को वित्तीय वर्ष के एक माह में कुल वेतन का साठ प्रतिशत मानदेय स्वीकृत करने की मांग की जा रही है।

पढ़ें-कैंट की समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि इन मांगों के संबंध में शासन स्तर से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन कई बार मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार के रवैये से निराश कर्मियों ने अब एक घंटे का कार्य बहिष्कार करने व 22 सितंबर को धरना देकर सचिवालय कूच करने का निर्णय लिया। इस पर भी यदि कोई हल नहीं निकलता तो 23 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
पढ़ें: महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

पढ़ें-ठेकेदारी के विरोध में पंप ऑपरेटरों ने खोला मोर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।