विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक सप्ताह से पानी न आने पर गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के ईई को घेरा

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 07 Sep 2016 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 07:30 AM (IST)

पिछले एक सप्ताह से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए वसुंधरा कालोनी के लोगों ने जल संस्थान के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: पिछले एक सप्ताह से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए वसुंधरा कालोनी के लोगों ने जल संस्थान के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभागीय ईई का घेराव भी किया गया।
कालोनी के लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय को बताया कि कालोनी में पिछले एक सप्ताह से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों की मुश्किल बढ़ गई हैं।

पढ़ें-ठेकेदारी के विरोध में पंप ऑपरेटरों ने खोला मोर्चा
उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस संबंध में आपरेटर से पूछा जाता है तो वह अक्सर पंप के लोड नहीं लेने का बहाना बना देता है। इस दौरान लोगों की ईई से जमकर नोकझोंक भी हुई।

पढ़ें: महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। घेराव करने वालो में पूनम जैन, सुमन माहेश्वरी, माधुरी केशरवानी, पूजा, बबिता, निर्मला नय्यर, आशा, जगदीश, दीपक आदि मौजूद थे।
पढ़ें-कैंट की समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।