Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साढ़े सात फुट लंबा किंग कोबरा घर में घुसा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jul 2015 05:07 PM (IST)

    बरसात के दिनों में घरों में सांप निकलने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। शहर की पीलीकोठी में रहने वाले दीपक गुरुरानी के घर में दोपहर को किंग कोबरा घुस गया। बड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने इसे पकड़ लिया।

    हल्द्वानी। बरसात के दिनों में घरों में सांप निकलने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। शहर की पीलीकोठी में रहने वाले दीपक गुरुरानी के घर में दोपहर को किंग कोबरा घुस गया। बड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने इसे पकड़ लिया।
    घर में किंग कोबरा घुसने की सूचना पर लोगों मे भी अफरातफरी मच गई। दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची। कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने इसे पकड़ लिया। किंग कोबरा की लंबाई करीब 7.5 फुट है। इसे पकड़ने में वन दरोगा शान्ती प्रसाद, डीएन पाठक, भुवन तिवारी, भीम सिंह नेगी, संतोष कुमार शामिल रहे।
    पढ़ें- घर में घुसा कोबरा, वन विभाग ने दबोचा

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें