विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

uttarakhand lockdown : वैज्ञानिक आधार न होने के कारण सेनिटाइजिंग टनल बंद करने के आदेश

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 13 Apr 2020 08:14 AM (IST)

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य में जगह-जगह लगाई गयी सेनिटाइजिंग टनल बंद करने होंगे। इस तरह के टनल का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

uttarakhand lockdown : वैज्ञानिक आधार न होने के कारण सेनिटाइजिंग टनल बंद करने के आदेश
uttarakhand lockdown : वैज्ञानिक आधार न होने के कारण सेनिटाइजिंग टनल बंद करने के आदेश

हल्द्वानी, जेएनएन : कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य में जगह-जगह लगाई गयी सेनिटाइजिंग टनल बंद करने होंगे। चिकित्सा स्वास्थ्य के अपर सचिव युगल किशोर पंत ने सभी डीएम-सीएमओ को पत्र जारी कर कहा है कि इस तरह के टनल का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। ऐसे में इनका उपयोग बंद कराया जाए। बता दें कि हल्द्वानी नवीन मंडी परिसर में भी कुछ दिन पहले सेनिटाइजिंग टनल लगाई गई है।

अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य युगल किशोर पंत द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोनावायरस के संक्रमण के दौरान प्रदेश में मंडी समेत कई जगह पर सेनिटाइजर टनल लगाए जाने की सूचना मिली है। जिस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एडवाइजरी जारी की है। कोरोना को रोकने के लिए सेनिटाइजर टनल सहित अन्य गतिविधियां किसी भी प्रकार से वैज्ञानिक आधारित नहीं है। भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार भी नहीं है। लिहाजा इस तरह के सेनिटाइजेशन टनल न लगाए जाए। जो इस्तेमाल भी हो रहे हैं उनको तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। गौरतलब है कि कुमाऊं की सबसे बड़ी सब्जी मंडी हल्द्वानी और शहर के कई इलाकों में इस तरह के सेनिटाइजेशन टनल बनाए जा रहे हैं। लिहाजा अब सरकार की तरफ से निर्देश मिलने के बाद इन सभी को बंद करना होगा।

यह भी पढें 

उत्तराखंड के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में बवाल, हजारों लोग सड़क पर उतरे, म‍िल चुके हैं दस कोरोना पॉजीटि‍व 

गुरुग्राम से बाइक से आए दंपित ने पुलिस से पिता की मौत का बनाया बहाना, 14 दिन के लिए दोनों क्वारंटाइन

जिस बस्ती में दस जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले, वहां हजारों लोग सड़कों पर जुटे 

हंगामे की सूचना पर अपने थाने-चौकी छोड़े, बनभूलपुरा के लिए दौड़े 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।