तेंदुए का दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला, खौफ में पूरा गांव
बाघिन के आंतक में जी रहे थे ग्रामीण। लेकिन, इस बार एक तेंदुए ने गांव में हल्ला बोल दिया और दो ग्रामीणों को घायल कर दिया।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित रामनगर में कई दिनों से दहशत का पर्याय बनी बाघिन को पकड़ने में वन विभाग अभी तक नाकाम रहा है। उधर, सुबह यहीं कोटाबाग की जाला ग्राम सभा में एक तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
तेंदुए ने पहले ग्रामीण सुदर्शन कपकोटी (29 वर्ष) पर हमला किया। ग्रामीणों ने हल्ला किया तो उसने भागते भागते दूसरे ग्रामीण पूरन तड़ियाल (28 वर्ष) पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
पढ़ें:-'शेर' बन किया तेंदुए का सामना, 20 मिनट तक चला संघर्ष फिर...
इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर तेंदुआ गांव से लगे जंगल की ओर भाग गया। यह गांव पवलगढ़ रेंज के अंतर्गत आता है। घायल दोनों ग्रामीणों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों का इलाज कोटाबाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।