विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारी बारिश के चलते कॉर्बेट पार्क पर्यटकों के लिए बंद

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 16 Jul 2016 05:39 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jul 2016 05:43 PM (IST)

भारी बारिश के चलते प्रशासन ने जिम कॉर्बेट पार्क पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। अगले आदेश तक पर्यटक अभी पार्क में नहीं घूम सकेंगे।

News Article Hero Image

रामनगर, [जेएनएन]: प्रदेश में भारी बारिश ने एक बार फिर आफत पैदा कर दी है। इसी क्रम में जिम कॉर्बेट पार्क के दो जोन पर्यटकों की आवा-गमन के लिए बंद कर दिए गए हैं।
भारी बारिश को देखते हुये कॉर्बेट पार्क के ढेला और झिरना जोन को पर्यटको के लिए अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिया है। सीटीआर के उपनिदेशक साकेत बडोला ने बताया की बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर है। इसलिए पर्यटको की सुरक्षा को ध्यान में रख कर ये निर्णय लिया गया है।

पढ़ें: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सर्पदंश से बाघ की मौत
उल्लेखनीय है कि जिम कॉर्बेट के बिजरानी और ढिकाला जोन पहले से ही बंद है, केवल ढेला और झिरना रेंज ही साल भर के खोला जाता है। लेकिन भारी बारिश के कारण इन दोनों पर्यटन जोन को बंद करना पड़ा।

पढ़ें:-उत्तराखंड में होगी बाघों की गणना, वन विभाग ने की तैयारी

पढ़ें: बाघों की बादशाहत को युवराज दे रहे चुनौती