विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सर्पदंश से बाघ की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 13 Jul 2016 10:23 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2016 10:25 AM (IST)

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में एक और बाघ की मौत हो गई है। सीटीआर के अधिकारियों के मुताबिक जंगल के राजा को जहरीले सांप ने डस लिया था।

News Article Hero Image

रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में एक और बाघ की मौत हो गई है। सीटीआर के अधिकारियों के मुताबिक जंगल के राजा को जहरीले सांप ने डस लिया था। दावा किया है कि पोस्टमार्टम के दौरान सर्पदंश के निशान मिले हैं।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज में गश्त के दौरान वन कर्मियों ने एक बाघ का शव देखा। उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर एसडीओ आरके तिवारी व रेंजर संजय पांडे ने मौके पर पहुंचकर बाघ के शव को कब्जे में लिया।

पढ़ें-बेटे ने दिखाई दिलेरी, तेंदुए के चंगुल से मां को बचाया
छानबीन के दौरान मौके पर बाघ के आपसी संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। अधिकारियों के मुताबिक मृत बाघ के शरीर पर किसी तरह की चोट अथवा जख्म के निशान भी नहीं थे। उसके मुंह से रक्तस्राव हो रहा था। इस कारण उसके कोई विषैला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही थी।

पढ़ें:-उत्तराखंड में होगी बाघों की गणना, वन विभाग ने की तैयारी
इसके बाद मृत बाघ का पोस्टमार्टम कराने के दो पशु चिकित्सकों को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान बाघ के मुंह के समीप जहरीले सांप के काटने के निशान मिले हैं। बाघ के पेट में साभर का मांस भी मिला है। बाघ के फेफड़े व लीवर के सैंपल विस्तृत जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
पढ़ें: रामनगर के टेड़ा गांव में दिखे बाघ की जंगल में मौत