विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड: शिक्षा मित्रों के मामले में सुनवाई 23 सितंबर को

By gaurav kalaEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2016 08:50 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 20 Sep 2016 08:54 AM (GMT+05:30)

नैनीताल हाई कोर्ट ने उत्‍तराखंड में शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति देने को चुनौती देती याचिका को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल, [जेएनएन]: नैनीताल हाई कोर्ट ने उत्तराखंड में शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति देने को चुनौती देती याचिका को सुनने के बाद अगली सुनवाई की तिथि 23 सितंबर को नियत की है।
बीएड अभ्यर्थी ललित कुमार व अन्य ने याचिका दायर कर कहा है कि वह शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण है, लेकिन राज्य सरकार ने सहायक अध्यापक पद पर उन्हें नियुक्ति देने के बाद शिक्षा मित्रों को नियमित नियुक्ति दे दी, जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

पढ़ें: हल्द्वानी में छुट्टी के दिन भी धरने पर बैठे शिक्षक
शिक्षा मित्रों को नियमित करने के लिए एनसीटीई की अनुमति तक नहीं ली गई। न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकल पीठ ने मामले को सुनने के बाद अगली सुनवाई की तिथि 23 सितंबर नियत कर दी।

पढ़ें: हाई कोर्ट: काम पर लौटें शिक्षक, वरना बर्खास्त करे उत्तराखंड सरकार