विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उद्योगपति समीर थापर और जयंत नंदा समेत 12 को मिली जमानत

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 02:09 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 05:30 AM (IST)

कोटद्वार में वन क्षेत्र में हथियार लेकर जश्न मनाने के मामले में जेल में बंद थापर ग्रुप के मालिक समीर ...और पढ़ें

उद्योगपति समीर थापर और जयंत नंदा समेत 12 को मिली जमानत
उद्योगपति समीर थापर और जयंत नंदा समेत 12 को मिली जमानत

नैनीताल, [जेएनएन]: थर्टी फर्स्ट की रात बिना अनुमति पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में वन क्षेत्र में हथियार लेकर जश्न मनाने के मामले में जेल में बंद थापर ग्रुप के मालिक समीर थापर, सरदीप मान और जयंत नंदा समेत 12 आरोपियों की जमानत हाई कोर्ट ने मंजूर कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी पौड़ी जेल में बंद हैं। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ के समक्ष जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई।

यह भी पढ़ें: समीर थापर व साथियों की एडीजे कोर्ट से भी जमानत नामंजूर

थापर ग्रुप के अधिवक्ता कुर्बान अली ने बताया कि कोर्ट ने 11 उद्यमियों की जमानत जमानत मंजूर कर दी है। पिछले दिनों कोर्ट ने जमानत अर्जी पर जल्द सुनवाई को दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें: डीएफओ नपे, समीर थापर व अन्य की जमानत खारिज

उल्लेखनीय है कि कार्बेट टाइगर रिवर्ज से लगे लैंसडौन वन प्रभाग के कोल्हूचौड़ वन विश्राम गृह से पुलिस ने एक जनवरी को उद्योगपति समीर थापर सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: पौड़ी के एसपी की बहादुरी से कायल हुई केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।