गांधी जयंती पर चलाया सफाई अभियान
रामनगर क्षेत्र में गांधी जयंती पर रविवार को तहसील कार्यालय के समीप सफाई अभियान चलाया गया।
रामनगर, [जेएनएन]: गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को तहसील कार्यालय के समीप जिला प्रशासन की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान किया।
अभियान के तहत मुख्य बाजार, पार्क स्थलों के बाद तहसील में नालियों की सफाई और आसपास फेला कूड़ा एकत्रित किया। एसडीएम परितोष वर्मा, नगर पालिका के ईओ मनोज दास ने पालिका कर्मियों और तहसील कर्मियों के साथ साफ सफाई की। इसके अलावा ग्राम पुछड़ी में भी भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।