विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल सेवा को हो रहा काम

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 03 Oct 2015 12:29 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 12:31 PM (IST)

रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल सेवा को लेकर कार्य चल रहा है। इसके तहत रेल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार। रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल सेवा को लेकर कार्य चल रहा है। इसके तहत रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच किए जा रहे कार्यों का प्रेजेंटेशन भी दिया है।
सुबह हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निरीक्षण को पहुंचे महाप्रबंधक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेलवे का प्रयास है कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच रेल सेवा पर कार्य तेजी से हो। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच की दूरी 125 किमी है। इसमें से 100 किमी टनल भी प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन के विकसित होने के साथ ही वीरभद्र स्टेशन, न्यू ऋषिकेश स्टेशन, गोचर स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान में हैं।
इस दौरान उन्होंने अर्द्धकुंभ के लिए किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। रेलवे के डीसीई आरपी सिंह ने बताया कि अर्द्धकुंभ के सभी कार्य दिसंबर के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे।
पढ़ें-फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर टाइम बम, जारी है घड़ी की बीप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।