विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वामी शिवानंद ने लगाया से धमकी भरा आडियो रिकार्डिंग का आरोप, जांच की मांग

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 25 Jan 2016 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2016 01:00 PM (IST)

खनन के विरोध में समय-समय पर आंदोलन करने वाले मातृ सदन के परामाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने एक आडियो रिकार्डिंग का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार। खनन के विरोध में समय-समय पर आंदोलन करने वाले मातृ सदन के परामाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने एक आडियो रिकार्डिंग का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से 24 घंटे के भीतर इसकी जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने खनन माफियाओं से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की।
मातृ सदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें विशवस्त सूत्रों से एक आडियो रिकार्डिंग प्राप्त हुई। इसमें खनन माफियाओं की ओर से मुख्यमंत्री के नाम पर उनके कार्यालय का खुलेआम प्रयोग करने की बात साबित हो रही है। साथ ही उन्हें भी इसमें धमकी दी गई।
उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री इस आडियो रिकार्डिंग की जांच कराकर कार्रवाई नहीं करते तो इसमें उनकी भी संलिप्तता मानी जाएगी। साथ ही उन्होंने जान की सुरक्षा के लिए मेला आइजी को पत्र भी लिखा है।
पढ़ें-गंगा में खनन के विरोध में स्वामी शिवानंद ने सुबह त्यागा जल, शाम को किया ग्रहण