विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खनन माफियाओं के पूरे खेल में सरकार का समर्थन: शिवानंद सरस्‍वती

By gaurav kalaEdited By:
Published: Wed, 10 Aug 2016 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2016 07:08 PM (IST)

मातृसदन आश्रम के परमाध्यक्ष शिवानंद सरस्वती का कहना है कि केंद्र और राज्‍य सरकार दोनों को खनन माफियाओं का समर्थन है।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा के बहाव को अविरल करने के लिए अंदर से गाद निकालने का ठेका दिए जाने की योजना को लेकर मातृसदन आश्रम के परमाध्यक्ष शिवानंद सरस्वती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधकर खनन माफियाओं का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

पत्रकार वार्ता में जगजीतपुर कनखल स्थित मातृसदन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा के बहाव को अविरल करने के लिए अंदर से गाद निकालने का ठेका दिए जाने की तैयारी है, जबकि भीमगौड़ा बैराज होने के कारण गंगा में बोल्डर, पत्थर बहकर नहीं आता है।

पढ़ें: गंगोत्री से निकलते ही दम तोड़ रही है गंगा: शंकराचार्य
कहा कि केद्र व राज्य सरकार हरिद्वार में गंगा को नष्ट करने की योजना तैयार कर रही है। कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर निशाना साधते हुए कहा कि आश्रम के संत निगमानंद के बलिदान के बाद उमा भारती ने अनशन में फलआहार कर नाटक किया।

पढ़ें: चाहे जेल जाना पड़े, साईं को भगवान नहीं मानूंगा: शंकराचार्य
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार व केंद्रीय मंत्री उमा भारती गंगा की बर्बादी में तुली है। आरोप लगाया कि खनन माफियाओं को सीएम हरीश रावत का सरंक्षण प्राप्त है। हरिद्वार में किसी भी तरह का खनन नहीं हो सकता है, लेकिन पट्टे जारी कर उपखनिज को निकाला जा रहा है। कहा कि गंगा की रक्षा को आश्रम के संत बलिदान को तैयार है। सरकार कीयोजना का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

पढ़ें: शंकराचार्य बोले, आजकल नेताओं में चढ़ा है दलित प्रेम का फैशन