विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शंकराचार्य बोले, आजकल नेताओं में चढ़ा है दलित प्रेम का फैशन

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sun, 03 Jul 2016 04:18 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2016 04:22 PM (IST)

शंकराचार्य ने कहा जो भी दलितों का असली हितैषी दिखाना चाहता है वह बिना बताए दलित के घर जाकर भोजन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि आजकल नेताओं में दलित प्रेम का फैशन चल रहा है।
अक्सर अपने बयानों से सुर्खियां बटोर चुके जगतगुरु शंकराचार्य ने इस बार नेताओं को दलितों के घर खाना खाने को लेकर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि नेता सिर्फ वोट के लिए दलितों के घर जाकर भोजन करने का दिखावा कर रहे हैं।

पढ़ें: चाहे जेल जाना पड़े, साईं को भगवान नहीं मानूंगा: शंकराचार्य
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा इन दिनों दलित सहभोज पर सवाल खड़ा करते हुए शंकराचार्य ने कहा जो भी दलितों का असली हितैषी दिखाना चाहता है वह बिना बताए दलित के घर जाकर भोजन करे तब दलित के घर की रोटी का असली स्वाद उसको पता चलेगा।

पढ़ें: शंकराचार्य बोले, भाजपा की रैली में पैसों के दम पर जुटाई गई थी भीड़
शंकराचार्य ने जागरण से बातचीत में कहा दलित यूं तो कोई जाति नहीं होती। हिंदू में जातिगत भेदभाव तो नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए कर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा, कांग्रेस हो बसपा सपा हर दल में नेताओं में दलित प्रेम का फैशन चल निकला है।
पढ़ें: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज करने वालों पर भी मुकदमा कराएगा भारत साधु समाज