विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शंकराचार्य बोले, भाजपा की रैली में पैसों के दम पर जुटाई गई थी भीड़

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sun, 26 Jun 2016 08:36 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 08:38 PM (IST)

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि भाजपा की रैली में जनता को न सम्मान मिला और न ही सुविधा।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने हरिद्वार में आयोजित भाजपा की रैली को पैसों के दम पर जुटाई गई भीड़ बताया। शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि लोगों को ट्रक और बसों में जानवरों की तरह ठूंस-ठूंस कर रैली स्थल तक लाया गया था।
आज हरिद्वार स्थित शंकराचार्य मठ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस तरह अनुयायियों को सत्संग और भागवत में आमंत्रित किया जाता है, इसी तरह से सम्मान जनता को रैली में दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की रैली में जनता को न सम्मान मिला और न ही सुविधा।

पढ़ें:-साईं जन्म और कर्म से हैं मुसलमान: शंकराचार्य
उन्होंने कहा कि पैसों के दम पर किसी तरह मैदान भरने लायक भीड़ जुटाई जा सकी। जम्मू-कश्मीर में जवानों के शहीद होने पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि साधु संतों और जनता ने नरेद्र मोदी को इसलिए प्रधानमंत्री बनाया था ताकि देश के वीर सपूतों की जान न जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।

पढ़ें:-गीता और रामायण पाठ्यक्रम में हों शामिल : शंकराचार्य
शाह को नहीं पता कौन है असली शंकराचार्य
शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को नहीं पता कि असली शंकराचार्य कौन है। यदि उन्हें पता होता तो वह नकली शंकराचार्य से भेंट करने नहीं जाते।
स्कूलों में लगाएं राम की फोटो
शंकराचार्य ने आगे कहा कि केंद्र में बैठी सरकार राम मंदिर को लेकर गंभीर है तो सभी स्कूल और कालेज में भगवान राम के फोटो लगाए जाएं। राम हमारे आदर्श हैं और आदर्श की फोटो स्कूलों में लगाई जानी चाहिए।

पढ़ें:-मथुरा व कैराना कांड के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार: शंकराचार्य