विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कब्र से तीन मुर्दे निकाल कर तांत्रिक कर रहा था ऐसा काम, तभी...

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 29 Sep 2016 01:05 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 01 Oct 2016 04:30 AM (GMT+05:30)

हरिद्वार में एक तांत्रिक ने कब्र खोदकर तीन मुर्दों को बाहर निकाला। वह उन मुर्दों को जिंदा करने का प्रयास ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: क्षेत्र में एक तांत्रिक ने कब्र खोदकर तीन मुर्दों को बाहर निकाला। तांत्रिक अपने तंत्र-मंत्र से उन्हें जिंदा करने का प्रयास कर रहा था। तभी वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ गई। फिर क्या था लोगों ने तांत्रिक की जमकर धुनाई कर दी। आइए जानते हैं पूरा मामला।
मामला हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव का है। आज सुबह यहां स्थित कब्रिस्तान से एक तांत्रिक ने कब्र खोदकर तीन मुर्दों को बाहर निकला। वह मुर्दों को जिंदा करने के लिए तंत्र-मंत्र कर रहा था। तभी वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उस तांत्रिक पर पड़ गई। आक्रोशित लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इस दौरान वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई। इसका फायदा उठाकर तांत्रिक मौके से फरार हो गया।

पढ़ें:-तांत्रिक बनकर आया, महिला को जाल में फंसाया और ले उड़ा किस्मत, जानने के लिए पढ़ें...
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास स्थित गांव में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं, क्रब खोदने की घटना से सराय गांव में तनाव पैदा हो गया। इसको देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इस संबंध में कोतवाल डीएस रावत ने बताया कि गांव में लोगों से शांत रहने की अपील की गई है। किसी भी तरह का हंगामा करने वाले व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

पढ़ें:-तांत्रिक के झांसे में आई फौजी की पत्नी, सोने के घड़े के लिए गंवाए 40 लाख रुपये