विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुलाई में इन 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्‍दी निपटा लें लेन-देन

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 25 Jun 2016 10:58 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 02:01 PM (IST)

जुलाई माह में बैंक से लेन-देन के लिए ग्राहकों को अभी से सतर्क रहना होगा। इस माह करीब सभी बैंक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: जुलाई माह में बैंक से लेन-देन के लिए ग्राहकों को अभी से सतर्क रहना होगा। इस माह करीब सभी बैंक 12दिन बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक के ग्राहकों को परेशानी होना भी लाजमी है।
इस माह पांच रविवार पड़ रहे हैं, वहीं दूसरे व चौथे शनिवार के कारण भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा। जुलाई माह में ईद भी पड़ रही है, वहीं चार दिन बैंकों की हड़ताल भी है।

पढ़ें-उत्तराखंड में एक ऐसा मेला, जिसमें होता मछलियों का सामूहिक शिकार
यानी कुल मिलाकर जुलाई का महिना बैंक उपभोक्ताओं के लिए सतर्कता बरतने वाला होगा। ऐसे में उपभोक्ताओें के बैंकों के बंद होने की तिथि को याद रखकर उससे पहले अपना कामकाज निपटाना होगा।

पढ़ें:-यह है दुनिया का सबसे खतरनाक रास्ता, यहां से होता था भारत-तिब्बत व्यापार

इन दिन बंद रहेंगे बैंक-
तीन जुलाई- रविवार
छह जुलाई- ईद
नौ जुलाई- दूसरा शनिवार
10 जुलाई- रविवार
12 जुलाई- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की हड़ताल
13 जुलाई- बैंकों की देशव्यापी हड़ताल
17 जुलाई- रविवार
23 जुलाई- चौथा शनिवार
24 जुलाई- रविवार
28 जुलाई- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की हड़ताल
29 जुलाई- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की हड़ताल
31 जुलाई- रविवार
पढ़ें-उत्तराखंड में अब पौधों पर नहीं, पेड़ पर उगेंगे टमाटर