विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेतन न मिला तो होगा आंदोलन

By JagranEdited By:
Published: Mon, 13 Nov 2017 08:59 PM (IST)

हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम के उपनल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार क

वेतन न मिला तो होगा आंदोलन
वेतन न मिला तो होगा आंदोलन

हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम के उपनल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर तीन से चार माह के वेतन भुगतान को सिडकुल कार्यालय स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द वेतन नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

उपनलकर्मी विरेंद्र घिल्डियाल ने कहा कि तीन से चार माह बीत गए हैं। अब तक वेतन भुगतान नहीं किया गया। कई बार कार्य बहिष्कार भी कर्मियों ने किया। उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि तत्काल वेतन का भुगतान होना चाहिए। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के समक्ष अनेकों दिक्कतें आ रही हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआर नौटियाल ने कर्मियों को जल्द ही वेतन व अन्य भत्तों के भुगतान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में सुशील चंद्र भट्ट, अभिनव रावत, इंद्रेश ¨सह गुसाई, शिव भक्त ¨सह नेगी, नागेंद्र ¨सह नेगी, विजयपाल ¨सह, शेखर थलवाल, अखिल पटेल, ततबीर नेगी, नंदन ¨सह खोलिया, विरेंद्र घिल्डियाल, दीपाली पंत, लक्ष्मी, दीपक नैथानी, नरेश कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।