विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में 25 सितंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 22 Jul 2017 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:28 PM (IST)

उत्तराखंड में राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में होग।

देहरादून में 25 सितंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप
देहरादून में 25 सितंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

देहरादून, [जेएनएन]: राजधानी देहरादून में होने वाली ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट के आयोजन के तुरंत बाद राज्यस्तरीय सीनियर और जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तारीख और स्थल को तय कर लिया गया है।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन ने राज्यस्तरीय सीनियर और जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए तारीख और आयोजन स्थल तय कर लिया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 25 से 29 सितंबर को देहरादून में किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि राजधानी में 21 से 24 सितंबर तक ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन होना है। इसलिए निर्णय लिया गया है कि इस प्रतियोगिता के ठीक बाद राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित कराई जाएगी। 

 

इस प्रतियोगिता में अंडर-17, अंडर-19 बालक-बालिका और ओपन महिला-पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। इसके तहत एकल, युगल और मिश्रित युगल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता जिला बैडमिंटन संघ के सहयोग से आयोजित की जा रही है। 

 

वहीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का जिम्मा जिला बैडमिंटन संघ रुद्रप्रयाग को दिया गया है। अगस्त्यमुनि में चैंपियनशिप 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आयोजित होगी। इसमें अंडर-10, अंडर-13 व अंडर-15 बालक-बालिका एकल और युगल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। 

 

 यह भी पढ़ें: ध्रुव नेगी, धनवंत्री व हेमा बिष्ट की बैडमिंटन में खिताबी जीत

यह भी पढ़ें: पहले मिस ओलंपिया फिर बॉलीवुड है बॉडी बिल्डर भूमिका का लक्ष्य

यह भी पढ़ें: गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के बेटे ने फ्रांस में जीता रजत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।