विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ध्रुव नेगी, धनवंत्री व हेमा बिष्ट की बैडमिंटन में खिताबी जीत

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 21 Jul 2017 12:03 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 06:42 PM (IST)

ध्रुव नेगी, धनवंत्री व हेमा बिष्ट ने तीसरे धर्म सिंह रावत मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने-अपने आयु वग में खिताब जीते।

ध्रुव नेगी, धनवंत्री व हेमा बिष्ट की बैडमिंटन में खिताबी जीत
ध्रुव नेगी, धनवंत्री व हेमा बिष्ट की बैडमिंटन में खिताबी जीत

देहरादून, [जेएनएन]: ध्रुव नेगी, धनवंत्री व हेमा बिष्ट ने तीसरे धर्म सिंह रावत मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने-अपने आयु वग में खिताब जीते। 

बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में चल रही प्रतियोगिता के अंडर-13 बालक एकल वर्ग में ध्रुव नेगी ने अंश नेगी को 21-15, 21-16 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। अंडर-15 बालक एकल वर्ग में धनवंत्री ने ध्रुव नेगी को 21-17, 21-14, अंडर-17 बालक युगल वर्ग में प्रत्युष-सरोज की जोड़ी ने लक्ष्मण-धनवंत्री की जोड़ी को 21-18, 22-20 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। 

महिला ओपन एकल वर्ग के फाइनल में हेमा बिष्ट ने कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में युक्ति बाली को तीन सेट तक चले मैच में 18-21, 21-15, 21-19 से शिकस्त दी। मिश्रित युगल वर्ग में आशीष शर्मा और अनुष्ठा वर्मा की जोड़ी ने संजय रावत और रागेश्री गर्ग की जोड़ी को 21-19, 21-16, 85प्लस पुरुष युगल वर्ग में भूपेंद्र रावत-धीरेंद्र बहुगुणा ने मयंक-अरविंद की जोड़ी को 21-9, 21-18 से मात दी। 

पुरुष ओपन युगल वर्ग के फाइनल में विक्रांत-अरविंद की जोड़ी ने अमन सक्सेना-आशीष की जोड़ी को 21-14, 21-18 से हराकर खिताब जीता। इस मौके पर मुख्य अतिथि आइजी संजय गुंज्याल ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में उपक्रीड़ाधिकारी दीपक रावत, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नवनीत सेठी, भूपेंद्र सिंह रावत, चीफ रेफरी सतीश लोधी, प्रवीण जुयाल, उज्ज्वल बहुगुणा, अमृतपाल सिंह, रोहित रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: पहले मिस ओलंपिया फिर बॉलीवुड है बॉडी बिल्डर भूमिका का लक्ष्य

यह भी पढ़ें: गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के बेटे ने फ्रांस में जीता रजत

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर बुमराह के दादा थे तीन फैक्ट्री के मालिक, अब चला रहे टेंपो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।