यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नीट के आवेदन को आखरी मौका, रह गए तीन दिन शेष
राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का आखरी मौका है। आवेदन करने के लिए अब ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में आवेदन करने के लिए अब केवल तीन दिन बाकी हैं। अभ्यर्थियों को इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जो आवेदन कर चुके हैं वह भी अपनी फीस एक मार्च से तक जमा करा दें।
नीट के जरिये देशभर के मेडिकल संस्थानों की एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। सात मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है।
यह भी पढ़ें: नीट के अभ्यर्थियों को तीन अटेम्प्ट की सीमा पर सीबीएसई ने दी राहत
अभ्यर्थी एक मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिस किसी ने भी आवेदन नहीं किया है, बेहतर होगा कि निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
यह भी पढ़ें: एम्स में एमबीबीएस की सीटें बढ़ी, पैटर्न भी बदला
सीबीएसई ने नीट की वेबसाइट पर इसे लेकर जानकारी साझा की है। बोर्ड के मुताबिक ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी कारण से फीस जमा नहीं की है, वह एक मार्च तक हर हाल में फीस जमा कर प्रक्रिया पूरी कर लें।
यह भी पढ़ें: नेट की आंसर-की मार्च में होगी जारी, ऐसे करें चैलेंज
इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जिनके आवेदन और फीस जमा तो हुई, लेकिन फीस जमा होने के बाद कंफर्म नहीं हो पाई है वह दोबारा फीस जमा करा कर प्रक्रिया पूरी कर लें।
बोर्ड के मुताबिक पेमेंट कंफर्म होने पर दोबारा जमा की गई राशि को अभ्यर्थियों को लौटा दिया जाएगा। लेकिन निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म नीट के ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए खासियत
विशेषज्ञों के मुताबिक अभ्यर्थियों को दोबारा फीस जमा करने के बाद जो पेमेंट कंफर्म नहीं हो पाई है उसे बैंक द्वारा लौटा दिया जाएगा। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करना ज्यादा जरूरी है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि अगले दो दिनों में फीस संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
