विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं बुझ रही राजाजी रिजर्व टाइगर में लगी आग, वार्डन ने लिया जायजा

By sunil negiEdited By:
Published: Wed, 27 Apr 2016 01:39 PM (IST)Updated: Wed, 27 Apr 2016 02:22 PM (IST)

राजाजी रिजर्व टाइगर के जंगल में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। इस कारण पार्क प्रशासन भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषिकेश (देहरदून)। राजाजी रिजर्व टाइगर के जंगल में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। इस कारण पार्क प्रशासन भी चिंतित है। आज पार्क प्रशासन के निर्देश पर वार्डन अजय शर्मा हालात का जायजा लेने यहां पहुंचे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले 3 दिनों से राजाजी पार्क के अंतर्गत यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों से सटे जंगल दावानल की चपेट में हैं। मणिकूट पर्वत के जंगल जगह-जगह सुलग रहे हैं। आग के आबादी की ओर आगे बढ़ने से ग्रामीण चिंतित हैं। विभाग के स्तर पर आग बुझाने के लिए कोई बड़ी कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

पार्क निदेशक नीना ग्रेवाल के निर्देश पर वार्डन अजय शर्मा गोहरी रेंज क्षेत्र में पहुंचे, अधीनस्थ कर्मचारियों से उन्होंने हालात की जानकारी ली। वार्डन नीलकंठ क्षेत्र में नुकसान का जायजा लिया।

वार्डन अजय शर्मा ने बताया कि हमने रेगुलर टीम के अतिरिक्त 25 कर्मचारियों के अतिरिक्त आग को बुझाने के लिए लगा दिया है। फिलहाल, हम आबादी क्षेत्र से लगे जंगलों में आग बुझाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आग से वन्यजीव प्रभावित हुए हैं। जंगल में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
पढ़ें:-मुर्दों का भी बैंक अकाउंट, मिलती है हर महीने शानदार पेंशन, पढ़ें खबर...