कुमाऊं मंडल में स्थापित किए जाएंगे आठ धाम: सतपाल महाराज
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सूबे की नई पर्यटन नीति का जो मसौदा तैयार किया जा रहा है, उसमें कुमाऊं मंडल में आठ धाम स्थापित किए जाएंगे।
देहरादून, [जेएनएन]: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश का पर्यटन सिर्फ चारधाम यात्रा ही निर्भर न रहे। प्रदेश को विंटर डेस्टीनेशन के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन सर्किट बनाए जा रहे हैं। सूबे की नई पर्यटन नीति का जो मसौदा तैयार किया जा रहा है, उसमें कुमाऊं मंडल में आठ धाम स्थापित किए जाएंगे।
सुभाष रोड रोड स्थित एक होटल में पर्यटन विभाग की ओर से प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों से संबंधित विषयों पर ट्रेवल एंड ट्रेड से जुड़े उद्यमियों व स्टेक होल्डर्स से पर्यटन नीति को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में कई रमणीक पर्यटन स्थल हैं। इन्हें विकसित करने की जरूरत है।
चारधाम यात्रा के बाद सूबे का पर्यटन निंद्रा में आ जाता है। लोग पलायन कर जाते हैं। जबकि शीतकाल में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। नई पर्यटन नीति में हमारा ध्यान विश्वस्तरीय पर्यटन अवस्थापना विकसित करने पर हैं। हम कई पर्यटन सर्किट बनाने रहे हैं जहां पर्यटकों को पहुंचाने के लिए टूर ऑपरेटर्स सहयोग कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग लैंडबैंक भी बना रहा है। जो लोग भूमि देने को तैयार नहीं उनसे लीज पर जमीन ली जाएगी। होम स्टे और रूरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए योजना तैयार की गई। होम स्टे के लिए अगर कोऑपरेटिव बनाकर आएंगे तो सरकार उन्हें पूरी आर्थिक सहायता करेगी।
सतपाल महाराज ने कहा कि इसके लिए नए सिरे से पर्यटन नीति बनाई जा रही हैं, जिसमें पर्यटन कारोबारियों भी अहम भूमिका निभाएंगे। नीति के लिए कोई भी सुझाव आएंगे उन पर मंथन किया जाएगा। सचिव पर्यटन मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि नई नीति में निवेश के लिए ज्यादा संभावनाएं हैं। इस दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारी और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।