विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षा विभाग ए ने जीता राज्य स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 10:52 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 06:00 AM (IST)

डील वॉलीबाल क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंतर विभागीय डे-नाइट वॉलीबाल टूर्नामेंट में शिक्षा विभाग ए ने खिताब कब्जाया।

शिक्षा विभाग ए ने जीता राज्य स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट
शिक्षा विभाग ए ने जीता राज्य स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट

देहरादून, [जेएनएन]: डील वॉलीबाल क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंतर विभागीय डे-नाइट वॉलीबाल टूर्नामेंट में शिक्षा विभाग ए ने खिताब कब्जाया।

डील क्लब रायपुर में चल रहे टूर्नामेंट में सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में शिक्षा विभाग ए ने बीएसएनएल को सीधे सेटों में 25-19 व 25-18 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में शिक्षा विभाग बी ने आबकारी विभाग को कड़े संघर्ष में 25-17, 19-25 व 25-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

इसके बाद खेले गए फाइनल में शिक्षा विभाग ए ने शिक्षा विभाग बी को 25-21 व 25-17 से हराकर खिताब जीता। समापन पर मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। 

इस दौरान विशिष्ट अतिथि पार्षद कमली भट्ट, डील वॉलीबाल क्लब के अध्यक्ष एमआर सेमवाल, उपाध्यक्ष प्रसन्न सिंह नेगी, महासचिव शिशुपाल रावत, सचिव रविंद्र चौहान, अशोक चौधरी, मो. खालिद, सुखदेव बडोनी, हरीश शर्मा, सीके नौटियाल, संजय बहुगुणा, जेएस रावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आरकेडिया व राइजिंग स्टार की क्रिकेट में रोमांचक जीत

यह भी पढ़ें: घर से बॉक्सिंग रिंग तक शक्ति का प्रतीक दुर्गा

यह भी पढ़ें: हिम ज्योति स्कूल और एफसी दून बने फुटबाल चैंपियन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।