विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेटर प्रियांशु का नेशनल अंडर-23 इंडिया कैंप में चयन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 10:11 AM (IST)Updated: Mon, 12 Jun 2017 08:36 PM (IST)

दून के युवा क्रिकेटर प्रियांशु खंडूड़ी का चयन अंडर-23 इंडिया कैंप के लिए हुआ है। बीसीसीआइ की बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट ऐकेडमी में कैंप में 25 युवा क्रिकेटर शिरकत करेंगे।

क्रिकेटर प्रियांशु का नेशनल अंडर-23 इंडिया कैंप में चयन
क्रिकेटर प्रियांशु का नेशनल अंडर-23 इंडिया कैंप में चयन

देहरादून, [जेएनएन]: दून के युवा क्रिकेटर प्रियांशु खंडूड़ी का चयन अंडर-23 इंडिया कैंप के लिए हुआ है। बीसीसीआइ की बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट ऐकेडमी (एनसीए) में आयोजित होने वाले कैंप में देशभर के 25 युवा क्रिकेटर शिरकत करेंगे।

देहरादून के चुक्खुवाला क्षेत्र निवासी प्रियांशु ने गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी में कोच रवि नेगी से क्रिकेट का ककहरा सीखा। वह हिमाचल प्रदेश की टीम से अंडर-16 और अंडर-19 आयुवर्ग में खेल चुके हैं। 

हिमाचल में कोच राजदीप कलसी ने उनके खेल को निखारने में मदद की। वह हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 टीम के कप्तान भी रहे। कोच रवि नेगी ने बताया कि 2016-17 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के लिए खेलते हुए प्रियांशु ने पांच मैचों की सीरीज में 537 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। 

इसी प्रदर्शन के दम पर प्रियांशु का चयन अंडर-23 सीनियर इंडिया क्रिकेट कैंप के  लिए हुआ है। कैंप 24 जून से शुरू होगा जो एक माह तक चलेगा। प्रियांशु ने बताया कि सोनाक्षी स्पोर्टस ने उन्हें स्पांसरशिप देते हुए सालभर के लिए उनकी पूरी क्रिकेट किट के खर्च का जिम्मा लिया है। 

प्रियांशु की उपलब्धियां

-2011-12 में हिमाचल प्रदेश अंडर-16 टीम से विजय मर्चेंट ट्रॉफी में प्रतिभाग

-2012-15 तक लगातार तीन साल के लिए हिमाचल प्रदेश अंडर-19 टीम से विनू माकड़ ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी में प्रतिभाग

-2014-15 में हिमाचल प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान बने

-2015-17 तक लगातार दो साल हिमाचल प्रदेश अंडर-23 टीम से कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें: टिहरी को हरा नैनीताल का क्रिकेट में जीत से आगाज

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हुनर दिखाएगा दून का नन्हा गोल्फर समृद्ध

यह भी पढ़ें: विश्व कप में फिरकी व स्विंग का जादू बिखेरेंगी एकता और मानसी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।