यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मारपीट मामले में सफाई कर्मी-सभासद आमने-सामने, पुलिस से कार्रवाई की मांग
ऋषिकेश नगर पालिका परिषद में सभासदों और अध्यक्ष के बीच मारपीट का विवाद का मामला शांत होने का नाम नहीं ...और पढ़ें

ऋषिकेश, [जेएनएन]: उत्तराखंड के देहरादून जनपद स्थित ऋषिकेश नगर पालिका परिषद में सभासदों और अध्यक्ष के बीच विवाद का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, समिति की बैठक में हंगामे के बाद सभासदों के कर विभाग में ताला जड़ दिया था। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष और सभासदों के बीच हाथापाई हो गई थी।
मंगलवार को महिला सभासद कविता शाह व विकास तेवतिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पालिका के मिनिस्ट्रियल और सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। पालिका परिसर में धरना देकर हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा से मारपीट करने वाले सभासदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर भी दी है। कर्मचारी नेता मंजू चौहान ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि सफाई कर्मियों को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने वाली सभासद कविता साह और अध्यक्ष के साथ मारपीट करने वाले सभासद विकास तेवतिया की गिरफ्तारी जब तक नहीं होती तब तक पालिका कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
पढ़ें: चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

सफाई कर्मियों की हड़ताल पर जाने से मंगलवार को शहर में सफाई व्यवस्था थम गई। हड़ताल ज्यादा दिन चली तो पहले से डेंगू चिकनगुनिया व अन्य मौसमी बीमारी से जूझ रहे उन लोगों के लिए समस्या खड़ी हो जाएगी। संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाएगा।
पढ़ें: क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर डोईवाला में गरजे भाजपाई, तहसील पर दिया धरना

नगर पालिका के हड़ताली कर्मचारियों ने आरोपी सभासदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली कूच किया है। इस दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास करती रही।
उधर, दूसरी ओर महिला सभासद कविता शाह के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका। दोनों पक्षों के बीच थाने में दोपहर बाद तक हंगामा जारी रहा।
