यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर डोईवाला में गरजे भाजपाई, तहसील पर दिया धरना
स्थानीय समस्याओं को लेकर डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं तहसील मुख्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी हमले किए गए।

डोईवाला, देहरादून [जेएनएन]: स्थानीय समस्याओं को लेकर डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं तहसील मुख्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी हमले किए गए।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आह्वान पर डोईवाला, ऋषिकेश और रायपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर यह धरना दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र की समस्याओं की उपेक्षा कर रही है। इससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।
पढ़ें-काशीपुर में एलडी भट्ट अस्पताल के कर्मियों ने शुरू की हड़ताल
भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल ने कहा कि किसानों का बकाया मूल्य भुगतान, डोईवाला में डिग्री कॉलेज, डोईवाला अस्पताल को सो बैड के अस्पताल में विकसित करने, ऋषिकेश में गल्ला मंडी की स्थापना आदि की समस्याओँ का निदान नहीं हो सका।
पढ़ें-सितारगंज में प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना
इससे लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश है। धरने पर बैठने वालों में संजीव सैनी, संपूर्ण रावत, मोहित शर्मा, नरेंद्र नेगी, विजय, मनवर, कमल थापा आदि शामिल थे।
पढ़ें-चंपावत जिला मुख्यालय में गरजे सीमांत तल्लादेश के लोग
पढ़ें-बाजपुर में प्रस्तावित फ्लाईओवर के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
