यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
काशीपुर में एलडी भट्ट अस्पताल के कर्मियों ने शुरू की हड़ताल
विभिन्न मांगों को लेकर एलडी भट्ट अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याएं दूर नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

काशीपुर, [जेएनएन]: विभिन्न मांगों को लेकर एलडी भट्ट अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याएं दूर नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ सेवा के शाखा मंत्री दीपक कुमार ने बताया की छठे वेतनमान के एरियर का भुगतान अभी तक नही हुआ। वहीं, सात कर्मचारी सेवानिवृत हो गए और दो का निधन हो गया। ऐसे कर्मियों को भी इसका लाभ नहीं मिल पाया।
पढ़ें-बाजपुर में प्रस्तावित फ्लाईओवर के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
उन्होंने बताया कि चार कर्मचारियों का जून माह का वेतन नही मिला। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया।
पढ़ें-चंपावत जिला मुख्यालय में गरजे सीमांत तल्लादेश के लोग
इस दौरान कर्मियों ने धरना भी दिया। धरने पर बैठने वालों में जिलाध्यक्ष कैलाश जोशी, जिलामंत्री भूपाल सिंह, रमेश चन्द्र जोशी, हरीश चन्द्र जोशी, बबलू, अशोक कुमार, मोहन लाल, यशपाल सिंह, कैलाश पपनै आदि शामिल थे।
पढ़ें-सितारगंज में प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना
