विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2016 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 14 Sep 2016 07:00 AM (IST)

राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

News Article Hero Image

चंपावत, [जेएनएन]: राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
गोरल चौड़ मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एकत्र हुईं। यहां से कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने मोटर स्टेशन, भैरवां तिराहा होते हुए कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

पढ़ें-काशीपुर में एलडी भट्ट अस्पताल के कर्मियों ने शुरू की हड़ताल
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनसे तमाम विभागों के कार्य कराती है। बावजूद इसके उन्हें नाममात्र का मानदेय दिया जाता है। उन्हें श्रम कानूनों के दायरे में भी नहीं रखा है।

पढ़ें-चंपावत जिला मुख्यालय में गरजे सीमांत तल्लादेश के लोग
प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडेय, विमला पनेरू, जीवंती जोशी, सुनीता पांडेय, पुष्पा मेहरा, उमा त्रिपाठी, लीलावती जोशी, हेमा बोहरा आदि शामिल थीं।
पढ़ें-बाजपुर में प्रस्तावित फ्लाईओवर के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन