विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदरीनाथ धाम पहुंचे रेकार्ड यात्री, उठा रहे प्रकृति का आनंद

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 22 May 2016 09:42 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2016 09:44 AM (IST)

उत्‍तराखंड स्थित चारधाम के दर्शन को तीर्थयात्रियों की संख्‍या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बीते रोज बदरीनाथ धाम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण टीम, गढ़वाल। श्री बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बीते रोज तक 15 हजार से अधिक यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। बदरीनाथ के मौसम में ठंडक है, जिससे यात्री दर्शनों के बाद भी यहां रुककर प्रकृति का आनंद उठा रहे हैं। वहीं, केदारधाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या भी नौ हजार के आसपास पहुंच गई। बीते रोज 8951 यात्री बाबा के दर्शनों को पहुंचे, जबकि गंगोत्री में 6860 और यमुनोत्री में 4623 यात्रियों ने मां गंगा व यमुनाजी के दर्शन किए।

पढ़ें:-चारधाम में चरम पर आस्था का खुमार, श्रद्धालुओं से पटे बदरी-केदार

पैदल यात्रियों के लिए केदारनाथ धाम जाने और वहां से वापस गौरीकुंड लौटने का समय बढ़ाने के बाद बीते रोज 20 मई की अपेक्षा 1093 ज्यादा यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। बीते 13 दिनों में यह सर्वाधिक संख्या है। अब तक सुबह सात बजे गौरीकुंड कुंड से यात्रियों का रवाना किया जा रहा था, जबकि केदारधाम से यात्रियों की आखिरी खेप दोपहर दो बजे तक लौटाई जा रही थी। लेकिन नई समय सारणी के अनुसार बीते रोज से यात्रियों को सुबह 5.30 बजे केदारनाथ जाने की अनुमति दी जा रही है, जबकि वापसी का समय शाम पांच बजे तक कर दिया गया है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी 11483 यात्रियों ने मां गंगा व यमुना से आशीर्वाद लिया।
पढ़ें:- बदरीनाथ यात्रा पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

अब तक 316837 यात्री कर चुके चारधाम दर्शन
बीते 11 दिन के अंतराल में बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख 18 हजार 500 पहुंच गई है। जबकि, 11 मई से अब तक 69064 यात्री केदारधाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इसी तरह गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी एक लाख 29 हजार 273 जा पहुंची है। इस तरह अब तक 316837 यात्री चारों धाम में दर्शन कर चुके हैं।

पढ़ें:-भगवान विष्णु भी हैं इनके कर्जदार..., जानने के लिए पढ़ें खबर